बड़ी ख़बरें......... आज की

विश्व न्यूज़ कोलकाता
18/10/2020, रविवार
संदीप शर्मा
बड़ी ख़बरें.........

➡दिल्ली- दिल्ली में 3259 नए कोरोना मरीज मिले, 24 घंटें में 3259 नए मरीजों की पुष्टि, दिल्ली में 24 घंटे में 35 लोगों की मौत.

➡हाथरस के वेदांत हॉस्पिटल पर कार्रवाई, मरीज की शिकायत पर प्रशासन की कार्रवाई, बिना ज्यादा पैसे लिए नहीं छोड़ता वेदांता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सीओ ने मारा छापा, इलाज के नाम पर डॉक्टर करता है लूट, पुलिस ने ज्यादा पैसा लेने वाले को पकड़ा, मरीजों का इलाज के नाम पर करता था शोषण, हाथरस के मथुरा रोड स्थित है वेदांत हॉस्पिटल.

➡कानपुर देहात- किशोरी के अपहरण के मामले में कार्रवाई, मामले में युवक को पुलिस ने भेजा जेल, फरवरी से लापता किशोरी को किया था बरामद, झींझक रेलवे स्टेशन से किया था बरामद, किशोरी के बयानों पर पुलिस ने की कार्रवाई, मंगलपुर थाना क्षेत्र का मामला.

➡आगरा- पुलिस ने शुरू किया मिशन शक्ति अभियान, शारदीय नवरात्रि से शुरू हुआ अभियान, बासन्तिक नवरात्रि तक चलेगा अभियान, नारी सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार का अभियान, कैंट रेलवे स्टेशन पर लोगों को किया जागरुक, ऑटो चालकों को मिशन शक्ति का पाठ पढ़ाया.

➡अमरोहा- स्क्रूटनी के दौरान 6 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज, नामांकन प्रक्रिया के दौरान 22 पर्चे भरे गए थे, अब 16 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, आज और कल नाम वापसी का सिलसिला रहेगा, आरओ इंद्र नंदन सिंह ने दी जानकारी, नौगांवा सीट पर 3 नवंबर को होगा मतदान.

➡नोएडा- गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग से पूरी फैक्ट्री जलकर खाक, 1 दर्जन दमकल ने आग पर पाया काबू, पास की फैक्ट्रियों को भी कराया खाली, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 7 की घटना.

➡पीलीभीत- बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बड़ा बयान, राष्ट्रवाद किसी मंदिर को बनाने से नहीं बनता-वरुण, मन्दिर को तोड़कर चाहे कही भी बना दो-वरुण, मिट्टी का कण सनातन धर्म की एक सीख-वरुण, बहेड़ी में जनसभा संबोधन के दौरान दिया बयान.

➡अमरोहा- बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, संगीता चौहान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किया उद्घाटन, चेतन चौहान की पत्नी हैं संगीता चौहान, नौगांवा सीट पर 3 नवंबर को होगा मतदान.

➡प्रयागराज - IPL सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, एक लाख कैश, मोबाइल, एटीएम बरामद, अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है, सोरांव थाना क्षेत्र के फाफामऊ से गिरफ्तारी.

➡बस्ती- प्रधान, सचिव सहित 6 लोगों पर मुकदमा, तकनीकी सहायक पर भी दर्ज हुआ मुकदमा, सरकारी धन गबन करने पर मुकदमा दर्ज, फर्जी दस्तावेज से निकाले गए रूपए, लालगंज थाने के खैराटी का मामला.

➡कानपुर देहात- बाइक से असंतुलित होने से महिला गिरी, हादसे में महिला की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अकबरपुर के तिवारीपुर के पास NH2 की घटना.

➡ग्रेटर नोएडा- कार ने पीछे से कैब में मारी टक्कर, हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल, दोनों कार क्षतिग्रस्त,कार चालक नशे में था, दादरी के मुख्य तिराहे के पास की घटना.

➡गाजियाबाद- चलती स्कार्पियो कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, नगर कोतवाली के दौलतपुरा की घटना.

Comments

Popular posts from this blog

रीतिकालीन कवियों का वर्गीकरण Ritikaal kaviyo ka vargikaran

हिन्दी विश्वविद्यालय , हावड़ा , पश्चिम बंगालHindi University , Howrah , West Bengalহিন্দি বিশ্ববিদ্যালয় , হাওড়া , পশ্চিমবঙ্গहिन्दी यूनिवर्सिटीHU , हिवि , হিবি , हियू

Calcutta University Students' UnityDemand B.A, B.Sc ,B.com part 3 exam March 2021 , University of Calcutta.कलकत्ता विश्वविद्यालय विद्यार्थी यूनियन (CUSU) विश्वविद्यालय के समक्ष रखी आज फिर मांग ।